न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 5 अप्रैल को शिवपुरी में मेगा स्वास्थ्य शिविर में सभी सहयोग कर्तायों का ।
करेंगे आभार व्यक्त
शिवपुरी --जन जन के लाड़ले,विकास के जनक और सेवा को अपना कर्म मानने बाले केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज दिनांक 5 अप्रैल को शिवपुरी पधार रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ने बताया की आपके,
हमारे लोकप्रिय नेता श्री सिंधिया जी आज दिनांक 5 अप्रैल को शाम 5 बजे ईशागढ़ से प्रस्थान कर शाम 7 बजे होटल p s पहुँचेगे
होटल p s में श्री सिंधिया जी उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे जिन्होंने पिछले माह मार्च में शिवपुरी के मेडिकल कालेज में मेगा स्वास्थ्य शिविर में
दिनांक 16 मार्च से 24 मार्च तक अपनी सेवाएं दी और शिवपुरी का यह मेगा स्वास्थ्य शिविर सफलता के साथ सम्पन्न हुआ और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया रिकार्ड बना
भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष जसवंत जाटव,
महामंत्री लवलेश जैन,योगेंद्र रघुवंशी,के पी परमार,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,हरिओम राठौर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी,केशव सिंह तोमर विजय शर्मा
जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार जिला मंत्री नीरज तोमर अशोक ठाकुर ने सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,देवतुल्य कार्यकर्त्ता,समाजसेवी संस्थायो के सभी पदाधिकारी एवं
जिला प्रशासन के सभी सहयोगियों से आग्रह किया हैं की दिनांक 5 अप्रैल को साय 7 बजे होटल p s में उपस्थिति होकर आभार सभा को सफल बनाये

