न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम से मनाया जायेगा ।
5अप्रैल से 12 अप्रैल तक होंगे विभिन्न सेवा कार्य एवं गतिविधिया
शिवपुरी - भारतीय जनता पार्टी का 46 वॉ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ने बताया कि पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमयों की शुरुआत 5 अप्रैल 2026 से होंगी
5 अप्रैल को शिवपुरी जिले के जिला एवं मण्डल कार्यालयों पर सजावट एवं विद्युत साज सज्जा की जाएगी,दिनांक 6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जायेगा एवं उदबोधन भी होगा जिसमे जिले के सभी राजनेता एवं कार्यकर्त्ता के साथ प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहेंगे जिसमे भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा पर उदबोधन होगा
जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने बताया की जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रो के प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों एवं पुराने भाजपा कार्यकर्त्ता को एकत्रित कर स्थापना दिवस मनाया जायेगा और 6 अप्रैल को जिले का प्रत्येक कार्यकर्त्ता अपने अपने घरो पर भाजपा का ध्वज लगाएंगे और सेल्फी लेकर संगठन एप पर अपलोड करेंगे
जिले के महामंत्री श्री योगेंद्र रघुवंशी,
लवलेश जैन एवं के पी परमार ने सयुंक्त रूप से बताया की 8 या 9 अप्रैल को जिला स्तर पर भाजपा जिला कार्यलय पर विशाल भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन भी किया जायेगा
जिसमे प्रदेश से वक्ता आएंगे और भाजपा के संगठन विस्तार,चुनावी सफलता में जन समर्थन,भारतीय राजनीती में भाजपा द्रारा लाये परिवर्तन,सेवा भाव,अन्तोदय,एवं विकास पर चर्चा होंगी
साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्रारा किये गए उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा होंगी
भाजपा के जिलाअध्यक्ष जसवंत जाटव एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने कहाँ की 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान भी चलाया जायेगा
जिसमे भाजपा के सांसद,विधायक,जिला /जनपद अध्यक्ष,नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष
सभी पार्षद
जिला एवं जनपद के सदस्य,सभी मोर्चा पदाधिकारी सहित भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता भाग लेगे
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ने शिवपुरी जिले के सभी विधायक,नगरपालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष /पार्षद,जिला / जनपद पंचायत के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि गण,सदस्यों,सभी पूर्व विधायक,
भाजपा के सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी,भाजपा के जिला पदाधिकारी,सभी मण्डल अध्यक्ष एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी और भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्त्तायों से आग्रह किया हैं
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करें और भाजपा की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करें
