न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, निर्बाध जल आपूर्ति के निर्देश
शिवपुरी, 30 अप्रैल 2026/ एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत ने आज सतनवाड़ा क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए शहर में नियमित एवं निर्बाध जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसडीएम ने बताया कि फिल्टर प्लांट की खराब मशीनों में सुधार कर लिया गया है। पूर्व में एक मशीन एवं एक स्टार्टर में आई खराबी को दूर कर दिया गया है। साथ ही एक मोटर को स्टैंडबाय में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से जल आपूर्ति प्रभावित न हो।
निरीक्षण के दौरान एई श्री सचिन चौहान, उपयंत्री श्री राकेश कुमार सहित संबंधित इंजीनियर्स उपस्थित रहे।
