न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
बाल गृह मंगलम शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
इस अवसर पर पवन कुमार चंदेल, मनीष कुमार जैन, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल शिवपुरी, नुपुर राठौर, असिस्टेंट, लीगल एड डिफेंस काउंसेल शिवपुरी के द्वारा बच्चों के कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2015 एवं नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024, नालसा आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
साथ ही एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समितियों की भूमिका एवं बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता, नालसा संवाद योजना, नालसा आशा यूनिट आदि के प्रावधानों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बाल गृह शिवपुरी से हिम्मत सिंह रावत उपस्थित रहे।
शिवपुरी, 30 अप्रैल 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के आदेशानुसार तथा रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के मार्गदर्शन में आज गुरूवार को बालगृह मंगलम शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।