न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जनसुनवाई में दिव्यांग धीरज को मिली 10 हजार रुपए की राशि एक हितग्राही को संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए की स्वीकृति
शिवपुरी, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला
दिव्यांग धीरज को मिला 10 हजार रूपए का चेक
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा दिव्यांग धीरज सिंह जाटव पुत्र मग्गू जाटव निवासी अकाझिरी तहसील रन्नौद को विकलांग एवं बीमार होने के कारण 10 हजार रूपए की राशि का चेक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी से दिलाया गया। धीरज द्वारा जनसुनवाई में बीमारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदाय किये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत था, जिस पर मौके पर ही कार्यवाही करते हुए धीरज सिंह जाटव 10 हजार रूपए की राशि प्रदाय की गई।
एक हितग्राही को मिलेगा संबल योजना का लाभ
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा तारा आदिवासी पत्नी स्व.लालाराम आदिवासी निवासी ग्राम खैरोदा तहसील खनियांधाना को उनके आवेदन परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत होकर ई भुगतान आदेश जारी हो चुके है तथा शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से राशि प्राप्त होगी।
जिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करने की कार्यवाही की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम मोतीलाल अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए।