एसडीएम करैरा ने आधा दर्जन विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन  जिला शिवपुरी 

समाचार

एसडीएम करैरा ने आधा दर्जन विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण।

बंद मिले विद्यालय एवं अनुपस्थित शिक्षकों पर की कार्यवाही

शिवपुरी, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम करैरा अनुराग निंगवाल ने विकासखंड करैरा के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बम्हारी प्रातः 9.55  पर बंद मिला। जबकि माध्यमिक एवं हाई स्कूल बम्हारी के दो-दो अतिथि शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 18 तारीख से विद्यालयों का संचालन सुबह की पारी में किया जा रहा है, जिसके अनुसार स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद तय समय पर विद्यालय बंद पाया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ बीईओ मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अनुराग निंगवाल ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा हैं। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने