नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध बैठक आयोजित शिवपुरी, 21 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध बैठक आयोजित

शिवपुरी, 21 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं राजेन्द्र प्रसाद सोनी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के निर्देशन 09 मई शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। 

09 मई शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में 21 अप्रैल को समय दोपहर 1 बजे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विद्युत विभाग, नगर पालिका, बैंक, फाइनेंस कंपनी तथा बीएसएनएल के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 

आयोजित बैठक में रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी द्वारा उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण से प्रिलिटिगेशन प्रकरणों (बैंक वसूली, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बी.एस.एन.एल. आदि) के निराकरण हेतु समन्वय स्थापित करने, लंबित प्रकरणों को लोक अदालत में निराकरण हेतु चिन्हित कर रेफर्ड प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराकर पक्षकारों को नोटिस जारी कर समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

नेशनल लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु नगर पालिका, बैंक, फाइनेंस कंपनी, विद्युत विभाग को उनके द्वारा लोक अदालत के संबंध में दी जा रही छूट आदि के संबंध में तथा नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के बारे में चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारीगण द्वारा भी गत लोक अदालत की भांति इस लोक अदालत में भी अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने