न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सांदीपनि विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण।
शिवपुरी, 09 अक्टूबर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश सिंह यादव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कौशल गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, बल्कि यह आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित वातावरण भी निर्मित करता
वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री छविराज कुशवाहा, श्रीमती मृदुला नामदेव, श्रीमती कीर्ति पचौरी, श्री महेश प्रजापति, श्री महेंद्र धाकड़, श्री कन्हैयालाल शाक्य, श्रीमती अंजलि गुप्ता, श्री नरेंद्र श्रीवास्तव, श्री आकाश शर्मा, श्रीमती लता ढींगरा, श्री धम्मदीप बौद्ध, श्री शिखर भदोरिया एवं श्रीमती किरण श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।है।।** के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश सिंह यादव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कौशल गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, बल्कि यह आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित वातावरण भी निर्मित करता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री छविराज कुशवाहा, श्रीमती मृदुला नामदेव, श्रीमती कीर्ति पचौरी, श्री महेश प्रजापति, श्री महेंद्र धाकड़, श्री कन्हैयालाल शाक्य, श्रीमती अंजलि गुप्ता, श्री नरेंद्र श्रीवास्तव, श्री आकाश शर्मा, श्रीमती लता ढींगरा, श्री धम्मदीप बौद्ध, श्री शिखर भदोरिया एवं श्रीमती किरण श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

