न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव: फैंसी ड्रेस, आर्ट एंड क्राफ्ट और अल्पना सजाओ प्रतियोगिता में दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम।
शिवपुरी: मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन बेहद उत्साह और उल्लास के साथ किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सुमत कुमार गुप्ता, कुलदीप जैन, रिंकेश अग्रवाल, रेनू भरत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अंजू गोयल, संगम अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता और रेणु नीरज गोयल सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे तथा संचालन रेनू भरत अग्रवाल, संगम अग्रवाल एवं दीपा बंसल ने किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: अग्रसेन विकास परिषद एवं अग्रवाल महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने धार्मिक और आधुनिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें सीता संवाद, पार्वती-सप्तऋषि और कृष्ण संवाद मुख्य आकर्षण रहे। जूनियर वर्ग में अन्वी गुप्ता ने प्रथम, प्रनीका अग्रवाल ने द्वितीय और सान्वी जैन ने तृतीय स्थान पाया। वहीं सीनियर वर्ग में इशू अग्रवाल प्रथम, श्वेता सिंघल व जय सिंघल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शैली गुप्ता व मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक विनीत शर्मा एवं सविता बंसल रहे।
आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता: 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने बेकार सामग्री से आकर्षक वस्तुएं बनाकर अपनी कला दिखाई। इसमें समीक्षा अग्रवाल ने प्रथम, निकुंज मित्तल ने द्वितीय तथा कनिष्का सिंघल एवं अमूल्या जैन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया, और प्राची अग्रवाल व पूजा जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
माढ़ना-अल्पना सजाओ प्रतियोगिता: अग्रवाल महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में महिलाओं ने गेरू व पारंपरिक सामग्री से भारतीय संस्कृति से सजी सुंदर अल्पनाएं सजाईं। इसमें साक्षी गुप्ता ने प्रथम, ज्योति गुप्ता ने द्वितीय और कामिनी गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, तथा टीना गुप्ता व रिया गुप्ता निर्णायक रहीं।
