न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
दर्दनाक हादसा:कार की भीषण टक्कर में घायल हुए बाइक सवार तखत सिंह लोधी ने ग्वालियर में तोड़ा दम ।
शिवपुरी/खोड़
भौती थाना की खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम बरैला के पास बुधवार 10 बजे के लगभग एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में तखत सिंह पुत्र सेवाराम लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम दरगवा गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों की मदद से पहले खोड़ अस्पताल लेकर गए जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया इसके बाद डॉक्टरों ने वहां से भी गंभीर हालात के चलते घायल युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान उसने आज रात्रि 2 बजे के करीब अपने जीवन की अंतिम सांस लेकर दम तोड़ दिया है
युवक के निधन की खबर से परिवार सहित पूरा गाँव दुख के सदमे में आकर हर कोई शोक में डूबा है बताया जा रहा है कि उक्त युवक कि दो साल पहले शादी हुई थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार खोड़ व सिरसौद मार्ग पर ग्राम बरैला के पास एक कार खोड़ कि ओर आ रही थी वही मृतक युवक अपनी बाइक से खेत पर मजदूर छोड़कर अपने घर दरगवा लौट रहा था इसी बीच तेज रफ़्तार एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इस भीषण हादसे में बाइक सवार तखत सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज हेतु अस्पताल लेकर गए 24 घंटे बीतने से पहले आज रात्रि में इलाज के दौरान उसने ग्वालियर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।वही घटना के बाद कार चालक मौक़े से फरार हो गया जो कार सिल्लारपुर कि बताई गई है।हालांकि खोड़ पुलिस ने मौक़े से कार को कब्जे में लिया और सम्बंधित के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है
