न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
फिजिकल थाना पुलिस को करबला के पास दो कट्टों से मिल660 अवैध देशी पटाखे, ₹20 हजार का माल जब्त।
शिवपुरी। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिजिकल थाना पुलिस ने करबला क्षेत्र में एक युवक को 660 हाथ से बने देशी पटाखों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को प्रधान आरक्षक अन्जीत तिवारी को सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करबला स्थित जाट होटल के सामने एक युवक दो प्लास्टिक के कट्टों में देशी पटाखे लेकर वाहन का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान देवेन्द्र केवट (23), निवासी पारसोल, थाना ईसागढ़, जिला अशोकनगर के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों कट्टों की तलाशी ली तो उनमें हाथ से बने देशी पटाखों के 66 पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट में 10 पटाखे थे। इस तरह कुल 660 पटाखे बरामद किए गए। पटाखे रखने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगने पर आरोपी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने दोनों कट्टों में रखे पटाखों को जब्त कर सीलबंद किया और आरोपी के खिलाफ भारतीय विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है....!!!

