भाजपा नेता और विधायक शिवपुरी ओर पोहरी विधायक की शिकायत पर भी लछमी नारायण चोरसिया पर आज तक कार्रवाई नहीं।।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

भाजपा नेता और विधायक शिवपुरी ओर पोहरी विधायक की शिकायत पर भी लछमी नारायण चोरसिया पर आज तक कार्रवाई नहीं।। 

शिवपुरी लक्ष्मी नारायण चौरसिया सहायक संचालक कृषि कार्यालय प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र जिला शिवपुरी ‌द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ। 

ग्वालियर द्वारा पारित निर्णय का पालन नहीं करना अपने अधीनस्थ कर्मचारी की मनगढ़ंत शिकायत करना अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निलंबित करना, अनावश्यक पत्राचार कर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करना कार्यालय में भय का वातावरण निर्मित करना अपने पदीय दायित्व का निर्वहन न करना स्थापना शाखा आवक जावक शाखा डाक वितरण एवं समस्त कार्यालय का कार्य स्वयं करना अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रताड़ित करना सूचना के अधिकार आवेदनों को विना सूचना दिये नस्तीबद्ध करना एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना आदि के कारण पदोन्नति पद पर पदस्थापना जिले से बाहर की जाकर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए

 माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में दायर याचिका क्रमांक wp 2144/2016 एवं याचिका क्रमांक wp 34742/2024 मैं पारित निर्णय मैं समय सीमा में कार्यवाही न करते हुए मनमाने तरीके से विलंब किया जा रहा है जिससे दोनों प्रकरणों में अवमानना की स्थिति निर्मित हो गई है , चौरसिया सहायक संचालक कृषि दिनांक 5 अक्टूबर 2016 से कार्यालय में पदस्थ हैं दिनांक 13 जून 2025 को कार्यालय का स्थाई प्रभार ग्रहण करने के दिनांक से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की मनगढंत शिकायत करना, अनावश्यक पत्राचार कर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करना कार्यालय में भय का वातावरण निर्मित करना, अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न कर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर्मचारियों को निलंबित करना. कर्मचारियों के साथ अशिष्टता कर प्रताड़ित करना. सूचना के अधिकार के आवेदनों को बिना कारण बताएं नस्तीबद्ध करना. स्थापना शाखा. आवक शाखा, जावक शाखा, डाक वितरण शाखा का कार्य स्वयं करना, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना, आदि क्रियाकलापों से समय-समय पर अनेक बार कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर एवं लिखित में माननीय कृषि मंत्री महोदय, माननीय प्रमुख सचिव कृषि महोदय माननीय संचालक कृषि महोदय, माननीय आयुक्त महोदय ग्वालियर संभाग ग्वालियर, माननीय संयुक्त संचालक महोदय ग्वालियर संभाग ग्वालियर माननीय कलेक्टर महोदय शिवपुरी को अनेकों बार स्वयं उपस्थित होकर ज्ञापन के माध्यम से ईमेल एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से अवगत कराया गया है साथ ही  जसवंत जाटव जिला अध्यक्ष भाजपा शिवपुरी, माननीय देवेंद्र जैन विधायक शिवपुरी माननीय कैलाश कुशवाह विधायक पोहरी, माननीय हरिओम राठौर सांसद प्रतिनिधि शिवपुरी, माननीय गिर्राज शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा शिवपुरी ‌द्वारा चौरसिया सहायक संचालक कृषि का स्थानांतरण जिले से बाहर किए जाने हेत् माननीय कृषि मंत्री महोदय को लिखित अनुरोध किया गया।

लेकिन संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने की वजह से उनके ‌द्वारा कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इनकी कर्मचारी विरोधी कार्य प्रणाली के कारण कार्यालय में कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसकी संभावना बनी हुई है। इनके द्वारा कोई प्रशिक्षण भी आयोजित नहीं किया जा रहे हैं। जिससे कृषि को लाभ का धंधा बनाने एवं कृषकों की आय को दुगना करने की जानकारी से जिले के कृषकों को वंचित किया गया है। इनके द्वारा दिनांक 13.06.2025 से आज दिनांक तक कोई शासकीय कार्य नहीं किया गया। केवल अपने अधीनस्थ कर्मचारी विरोधी पत्राचार करना विना कार्य के वेतन भत्तो का भुगतान प्राप्त करना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। श्री चौरसिया ADA को वरिष्ठालय के अधिकारियो का संरक्षण प्राप्त होने के कारण इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की जा रहा है। श्रीमान संयुक्त संचालक ग्वालियर के पत्र कमांक 608 दिनांक 16.03.2026 के द्वरा श्रीमान संचालक कृषि महोदय भोपाल प्रतिलिपि श्रीमान सचिव कृषि महोदय भोपाल, श्रीमान आयुक्त महोदय ग्वालियर संभाग ग्वालियरश्रीमान कलेक्टर महोदय शिवपुरी को श्री चौरसिया प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु लिखा गया ! एवं पत्र क्रमांक 737 दिनांक 08.04.2026 संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु स्मरण पत्र भेजा गया जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही की गई है ! प्रार्थी के द्वारा जो पत्र वरिष्ठालय को भेजे गये ! उनकी छाया प्रति  चौरसिया ADA को वरिष्ठालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है !

 एल एन चौरसिया सहायक संचालक कृषि पदोन्नति उपसंचालक कृषि की कर्मचारी विरोधी मानसिकता, कृषक विरोधी शैली, को दृष्टिगत रखते हुए प्राकृतिक न्याय के आधार पर कार्यालय के कर्मचारी की सुरक्षा किए जाने हेतु इनके द्वारा विगत 1 वर्ष में किए गए कर्मचारी विरोधी कार्यों को दृष्टिगत रखते हुये इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाई साथ ही पदोन्नति पद पर पदस्थापना जिले से बाहर किये जाने का अनुरोध जिससे शिकायत की जॉच निश्पक्ष रुप से की जा सकेगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने