केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में अत्याधुनिक मुख्य डाकघर सहित गुना और ग्वालियर के तीन अन्य डाकघरों का किया लोकार्पण।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार 

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में अत्याधुनिक मुख्य डाकघर सहित गुना और ग्वालियर के तीन अन्य डाकघरों का किया लोकार्पण।

विकास का हब बन रहा शिवपुरी, आधुनिक जनसुविधाओं के विस्तार को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

केंद्रीय मंत्री ने खुद टोकन लेकर वहाँ उपस्थित लोगों को डिजिटल होते डाकघर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

जनसेवा कनेक्ट डाकघर की शृंखला में शिवपुरी का आधुनिक डाकघर; नागरिक-केंद्रित सुविधाओं के साथ बेहतर डाक सेवाएं होंगी उपलब्ध।

शिवपुरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान  शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने गुना और ग्वालियर के तीन अन्य डाकघरों का भी लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये डाकघर नागरिकों को बेहतर, सुगम और अधिक प्रभावी डाक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शिवपुरी का यह नया डाकघर जनसेवा कनेक्ट डाकघर पहल के मानकों पर आधारित है, जिसमें नागरिक-केंद्रित सुविधाओं, बेहतर अनुभव और सुगम सेवा वितरण का विशेष ध्यान रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री ने खुद टोकन निकाला, प्रक्रिया से अवगत कराया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने खुद आधुनिक मशीन से टोकन की, वहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को डाकघर के डिजिटलीकरण होने के फायदे से अवगत कराया। 

जनसेवा कनेक्ट डाकघर की शृंखला में शिवपुरी को मिली नई सौगात।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी का यह आधुनिक मुख्य डाकघर केवल एक नया भवन नहीं, बल्कि बदलते भारत की जरूरतों के अनुरूप डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यहां नागरिकों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, ताकि लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं अधिक सहज और प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व दिल्ली में जनसेवा कनेक्ट डाकघर, नेहरू प्लेस का लोकार्पण किया गया था और शिवपुरी का यह डाकघर उसी श्रृंखला की अगली कड़ी है। इसका उद्देश्य डाकघर को केवल डाक सेवाओं तक सीमित न रखते हुए नागरिकों के लिए आधुनिक, सुविधाजनक और जन-केंद्रित सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है।

गुना और ग्वालियर के तीन डाकघरों का भी हुआ लोकार्पण।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी के साथ गुना और ग्वालियर के तीन अन्य डाकघरों का भी लोकार्पण किया। इन डाकघरों के आधुनिकीकरण से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर डाक एवं जनसेवा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग देश के गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचने वाली सबसे व्यापक सेवा व्यवस्थाओं में से एक है। आधुनिक सुविधाओं के साथ डाकघरों को विकसित करने का उद्देश्य इस नेटवर्क को नई तकनीक, बेहतर सेवा और नागरिक-केंद्रित व्यवस्था से जोड़ना है।

जनसेवा से आधुनिक विकास तक, शिवपुरी की विकास यात्रा को नई गति।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भगवान शिव की नगरी शिवपुरी आज विकास के नए केंद्र के रूप में आगे बढ़ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, सड़क, बिजली और अब डाक सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है और शिवपुरी में आज का यह आयोजन इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आधुनिक डाकघर जनसेवा को अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के साथ शिवपुरी के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने