राशन वितरण में अनियमितता एवं अव्यवस्था की शिकायत प्राप्त होते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

राशन वितरण में अनियमितता एवं अव्यवस्था की शिकायत प्राप्त होते ही 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। 

डहरवारा राशन दुकान के निरीक्षण में वितरण एवं खाद्यान्न स्टॉक से संबंधित गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित सेल्समैन श्री सुरेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई और उसे जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही के उपरांत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा स्वयं डहरवारा पहुंचे और अपनी मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण प्रारंभ करवाया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं पूरी पारदर्शिता के साथ राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने