प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को एसडीएम पोहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को एसडीएम पोहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शिवपुरी, 6 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम 2026 में अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम पोहरी श्री जे.पी.गुप्ता ने गुरूवार को एसडीएम ऑफिस परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन विकासखंड पोहरी की ग्राम पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण कर किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर एसडीएम पोहरी श्री जे.पी.गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए प्राकृतिक जोखिमों से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए प्रत्येक पात्र किसान तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। मध्यप्रदेश शासन ने अलनी


नो के प्रभाव से संभावित प्रतिकूल मौसम एवं फसल नुकसान की आशंका को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए बीमा अवधि में वृद्धि की है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने