न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एसडीएम पोहरी ने ली अधिकारियों की बैठक।
पोहरी एलएसजीके महाविद्यालय परिसर में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, सभी विभागों को सौंपी जिम्मेदारी।
शिवपुरी, 6 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के गरिमामय आयोजन की तैयारियों को लेकर पोहरी एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी विभाग प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पोहरी एलएसजीके महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुभाग के समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
एसडीएम श्री जे.पी.गुप्ता ने बारिश के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने और उपस्थित लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को महाविद्यालय परिसर की बेहतर साफ-सफाई और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए। पोहरी थाना प्रभारी को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। टेंट, पानी, बिजली और सजावट सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।
बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऑफिसर सिंह गुर्जर, तहसीलदार श्री शिवम उपाध्याय, थाना प्रभारी श्री रवि चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश सिंह तोमर, बीआरसीसी श्री शिवचरण लाल जाटव सहित मंडी कर्मचारी एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

