न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जंतर-मंतर पर यूजीसी एवं आरक्षण के मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन।
शत्रुघ्न सिंह तोमर, महेश शर्मा वरुण पाराशर एडवोकेट रोहित दुबे क्षत्रिय महासभा युवा इकाई अध्यक्ष शुभम पुंडरीक सहित संगठन के अनेक सदस्य हुए शामिल
नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026। यूजीसी से जुड़े प्रस्तावों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज द्वारा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर शत्रुघ्न सिंह तोमर जिला संयोजक एवं महेश शर्मा ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सहित उनके संगठन के अन्य सदस्य भी जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग तथा यूजीसी से संबंधित प्रस्तावों को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का आह्वान किया गया।
आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और आर्थिक आधार को प्राथमिकता देते हुए आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान “राष्ट्र की आवाज को सुनना होगा, भारत में आर्थिक आधार पर आरक्षण करना होगा” जैसे संदेशों के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

