पिछोर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं विद्युत सुविधाओं को मिली नई सौगात।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 


पिछोर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं विद्युत सुविधाओं को मिली नई सौगात।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अछरौनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं चमरौआ विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण।

पिछोर (शिवपुरी)। 31 अगस्त 2026 

पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अछरौनी में निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा चमरौआ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

अछरौनी में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो सकेगा।

इसके साथ ही लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए चमरौआ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे आसपास की लगभग 20 से 25 हजार आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्युत आपूर्ति के अधिक सुचारु, सुदृढ़ एवं विश्वसनीय होने से आम नागरिकों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लेकर विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने तक, क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर और चमरौआ विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण पिछोर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सुदृढ़ एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

आने वाले समय में भी पिछोर में 100 बिस्तर  का निर्माणाधीन अस्पताल का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय मे भी विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगातें मिलती रहेंगी और क्षेत्र प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने