न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
इस्कॉन के सबसे युवा शिष्य मधुकांत दास (माधव दुबे) 'वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस - इंग्लैंड' से सम्मानित।
शिवपुरी//इस्कॉन मंदिर में कई बरसों से बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के निवासी पवन दुवे के सुपुत्र ने पूरे बृजधाम का नाम एक बार फिर पूरे विश्व में आलोकित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन के आध्यात्मिक वक्ता और अध्यात्मविद *मधुकांत दास (माधव दुबे)* को अंतर्राष्ट्रीय संस्था 'वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस - इंग्लैंड' द्वारा प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान इन्क्रेडिबल इंडिया एडिशन 2026के तहत प्रदान किया गया।
प्रमाण पत्र के अनुसार, मधुकांत दास को मात्र 13 वर्ष की अल्पायु में इस्कॉन के सिद्धांतों और भक्ति मार्ग को अपनाने, 50 ग्रंथों के प्रखर वक्ता होने तथा उनकी असाधारण आध्यात्मिक निष्ठा और समर्पण के लिए यह वैश्विक पहचान दी गई है।
संस्था ने उनके भक्ति भाव, अनुशासन और भगवान श्रीकृष्ण की सेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उनका यह समर्पण युवा पीढ़ी के लिए विश्वास, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का एक महान प्रेरणा स्रोत है।
यह सम्मान 'वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस' (यूरोप) के अध्यक्ष हेनरी आर. द्वारा जारी किया गया है। मधुकांत दास की इस उपलब्धि से न केवल वृंदावन और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में हर्ष का माहौल है।

