न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
नालसा जाग्रति योजना अंतर्गत सशक्त युवा, सशक्त भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
शिवपुरी, 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नालसा जाग्रति योजना अंतर्गत सशक्त युवा सशक्त भारत विषय पर सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 शिवपुरी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल शिवपुरी श्री पवन कुमार चंदेल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया किया कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानूनी साक्षरता, किशोर न्याय तथा युवा व्यक्तियों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर श्री चंदेल द्वारा कानूनी साक्षरता, किशोरों के अधिकारों के संरक्षण, नालसा स्टूडेंट एवरनेस रिसोर्स वन रैगिंग 2026, अभिरक्षा में युवा बंदी को कानूनी प्रतिनिधित्व, जमानत सहायता, वैधानिक राहत, पारिवारिक परामर्श या पुनर्वास से संबंधी कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।
साथ ही युवाओं को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, तकनीकी प्रगति और नागरिक जीवन से संबंधित बदलते कानूनी परिदृश्य को आत्मविश्वास के साथ समझने एवं उसका सामना करने के लिए व्यवहारिक कानूनी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उपस्थित असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल श्री नुपुर राठौर द्वारा बाल अधिकार, साईवर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, संवैधानिक मूल्यों तथा नवीन कानूनी साक्षरता पद्धतियों, लोक उपयोगी सेवाओं की लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नं. 15100 एवं नालसा तथा सालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर लीगल एड क्लब प्रभारी श्री केदार वर्मा सहित छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।
