किसानों की सुविधा के लिए पोहरी कृषि उपज मंडी में शुरू हुआ ऑफलाइन खाद टोकन वितरण।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

किसानों की सुविधा के लिए पोहरी कृषि उपज मंडी में शुरू हुआ ऑफलाइन खाद टोकन वितरण।

एसडीएम पोहरी ने मंडी पहुंचकर वितरण व्यवस्था का लिया जायजा।

शिवपुरी, 4 अगस्त 2026/ खाद के ऑनलाइन टोकन बुक करने में आ रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने किसानों की सुविधा के लिए अधिकारियों को ऑफलाइन टोकन वितरण शुरू करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह 11 बजे से पोहरी कृषि उपज मंडी समिति में ऑफलाइन टोकन वितरण शुरू किया गया। कृषि विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से टोकन वितरित किए जा रहे हैं।

एसडीएम श्री जेपी गुप्ता ने मंडी परिसर पहुंचकर वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि टोकन वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। जिन पात्र किसानों को अभी तक खाद नहीं मिली है उन्हें पहली प्राथमिकता पर टोकन दिए जाएंगे। साथ ही जिन किसानों को ऑनलाइन टोकन के जरिए पहले ही खाद मिल चुकी है उनका रिकॉर्ड भी अलग से रखा जाएगा


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने