न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी में अवैध आरामशीनों पर बड़ी कार्रवाई, वन विभाग की टीम ने 03 मशीनें की जब्त।
शिवपुरी 04 अगस्त 2026/ जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम ऊमरीकलां में अवैध रूप से चलाई जा रही आरामशीनों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। करैरा और पिछोर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 03 अवैध आरामशीनों को जब्त किया है।
ग्राम ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनें संचालिसमाचारों
त होने की शिकायत मिलने पर उप वनमंडलाधिकारी श्री आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पिछोर श्री ऋषभ बिसारिया के नेतृत्व में वन अमले ने तुरंत कार्रवाई की।
टीम ने गांव में पहुंचकर नियमानुसार सर्च वारंट चस्पा किया और छापामार कार्रवाई शुरू की। टीम द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम ऊमरीकलां निवासी जगदीश पुत्र बद्री विश्वकर्मा, अच्छेलाल पुत्र किशनलाल विश्वकर्मा तथा लक्ष्मण पुत्र बैजनाथ विश्वकर्मा के निवास स्थान से अवैध रूप से संचालित कुल 03 आरामशीनें पाई गईं, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।
मामले में तीनों के विरुद्ध मध्य प्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम, 1984 की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि क्षेत्र में अवैध काष्ठ चिरान और अवैध आरामशीनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
