अब ऑनलाइन बनवाएं ट्रेड लाइसेंस — नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने शुरू की सुविधा।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

अब ऑनलाइन बनवाएं ट्रेड लाइसेंस — नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने शुरू की सुविधा।

शिवपुरी, 5 अगस्त 2026/ नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने समस्त व्यवसायियों और दुकानदारों को सूचित किया है कि अब ट्रेड लाइसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति) ई-नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। ट्रेड लाइसेंस छोटे और बड़े सभी व्यापारियों के लिए जरूरी दस्तावेज है।

ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक का फोटो, दुकान या प्रतिष्ठान का फोटो, आधार कार्ड, संपत्तिकर की रसीद, जलकर की रसीद, किराए पर दुकान चलाने की स्थिति में किरायानामा और शपथ पत्र जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका कार्यालय की राजस्व शाखा में श्री जितेन्द्र तोमर से संपर्क किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने