न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन हेतु समिति बनाकर कार्य आवंटित।
शिवपुरी, 5 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) शिवपुरी श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) को प्रातः 08 बजे से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) शिवपुरी में किया जाएगा।
अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला ने क्विज प्रतियोगिता 2026 के आयोजन हेतु विभिन्न कार्यों के लिए समिति बनाकर कार्य आवंटित किया है। जिसमें कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए क्विज कोर कमेटी में डीईओ श्री आकाश यादव, नोडल अधिकारी क्विज श्री सौरभ गौड, क्विज मास्टर श्रीमती कीर्ति गुप्ता रहेंगे।
महाविद्यालय में लिखित परीक्षा एवं मल्टीमीडिज क्विज हेतु आवश्यक व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पी.जी. कॉलेज) शिवपुरी के प्राचार्य श्री पवन कुमार श्रीवास्तव रहेंगे। बैनर, पोस्टर, प्रचार-प्रसार, स्वागत, बैठक व्यवस्था, अतिथियों हेतु उपहार पुरस्कार वितरण आदि अन्य व्यवस्था समिति के लिए नोडल अधिकारी डीएटीसीसी श्री सौरभ गौड़, सहायक डीएटीसीसी श्री आर.पी. सिंह कुशवाह, पर्यटन प्रबंधक डीएटीसीसी श्री देवानंद सोनी रहेंगे। लिखित परीक्षा प्रथम चरण का आयोजन प्रश्न पत्र वितरण एवं उत्तर पुस्तिका एकत्रीकरण के लिए बीईओ श्री कौशल किशोर गौतम, शिक्षक श्री रामेश्वर गुप्ता, शिक्षक श्री यादवेन्द्र सिंह चौधरी रहेंगे।
इसी प्रकार पंजीयन समिति तथा मूल्यांकन एवं प्रमाण पत्र समिति में क्रीडा अधिकारी श्री चन्द्रशेखर बेमटे, शिक्षक श्री राघवेन्द्र प्रताप रघुवंशी, शिक्षक श्री लोकेश बोबल, शिक्षक श्री दिनकर नीखरा, पीटीआई श्री इंद्रजीत सिंह पाल, पीटीआई श्री अजय बाथम, पीटीआई श्री अनिल मलावरिया, शिक्षक कोलारस श्रीमती रेखा शर्मा, शिक्षक सुश्री रिजवाना खान, शिक्षक श्रीमती श्वेता जैन रहेंगे। मल्टी मीडिया क्विज प्रतियोगिता (दोपहर 2.30 बजे से) के लिए क्विज मास्टर श्रीमती कीर्ति गुप्ता रहेंगी। स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था के लिए पर्यटन प्रबंधक डीएटीसीसी देवानंद सोनी, सहायक डीएटीसीसी श्री आर.पी. सिंह कुशवाह रहेंगे।
आई.टी.सेल व्यवस्था, कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था करना के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर शोभित जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर पुष्पेंद्र मोरवाल रहेंगे। साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था के लिए स्वच्छता निरीक्षक श्री योगेश शर्मा रहेंगे। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी, फिजीकल थाना शिवपुरी रहेंगे। क्विज प्रतियोगिता में आये बच्चों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा हेतु विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी शिवपुरी रहेंगे।