मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

 समाचार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित।

उद्यम संवाद' के जरिए शिविरों में आमजन तक पहुंचेगा हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ।

शिवपुरी, 05 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में 'उद्यम संवाद' कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और आमजन तक हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। यह दल शिविरों में पहुँचकर सूक्ष्म, लघु, मध्यम व कुटीर उद्यमियों की लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं एवं विभागीय समस्याओं का मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित कराएगा।

कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ के अनुसार गठित दल के सदस्य विभागीय योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों को शिविर में आमंत्रित करेंगे और आमजन को सरकार की रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। 

गठित दल में कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी ग्वालियर, वन मंडलाधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी, जिला युवा अधिकारी, जिला लीड बैंक अधिकारी, कृषि विभाग के उप संचालक, जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, उप संचालक पशुपालन, जिला खनिज अधिकारी, महाप्रबंधक लघु उद्योग निगम ग्वालियर, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला श्रम अधिकारी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक संचालक, सहायक संचालक उद्यानिकी, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, प्राचार्य पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, प्राचार्य आईटीआई, जिले के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिले के समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण के उप संचालक, जिला रोजगार अधिकारी, उप संचालक मत्स्य एवं जिला प्रबंधक सीएससी केंद्र शामिल रहेंगे।

एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएँ, मौके पर होगा निराकरण।

यह दल शिविरों में मौजूद रहकर आमजन को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देगा और लंबित आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण करेगा। एक ही स्थान पर सभी विभागों की मौजूदगी से स्थानीय उद्यमियों व युवाओं को सहूलियत मिलेगी तथा जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने