न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी पुलिस द्वारा “सृजन संवाद” कार्यक्रम का दिनांक 05.08.2026 को जिला उत्कृष्ठ विद्यालय-01 शिवपुरी में शुभारंभ किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर. डी. प्रजापति द्वारा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को उनके बेहतर भविष्य, आत्मरक्षा, अपराधों एवं सायबर सुरक्षा के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया।*
मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा UNFPA के तकनीकी सहयोग से प्रदेशभर में सृजन संवाद योजन संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा-बोध तथा न्याय तक पहुँच के संबंध में समझ विकसित करना तथा पुलिस एवं समुदाय के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ करना है।
योजना के अंतर्गत विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, विभिन्न कानूनों, बाल अधिकार, जे.जे. एक्ट, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, रोड सेफ्टी, साइबर सेफ्टी एवं नारकोटिक्स आदि विषयों पर जागरूक किया जाना है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वार जिले मे “सृजन संवाद” योजना के तहत जागरुकता लाने के लिये जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं, जिसके तहत आज दिनांक 05.08.2026 को जिला उत्कृष्ठ विद्यालय-01 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मुख्य आथित्य में सृजन संवाद कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया है।
सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव
पुरी श्री आर. डी. प्रजापति के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित 11 एवं 12 वीं के छात्र छात्राओं से संवाद किया गया, जिसमें भारतीय संविधान, विभिन्न कानूनों, बाल अधिकार, जे.जे. एक्ट, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, रोड सेफ्टी, साइबर सेफ्टी एवं नारकोटिक्स आदि विषयों पर जागरूक किया।
उक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, सूबेदार भानू प्रताप एवं उत्कृष्ठ विद्यालय-01 के प्रिंसीपल, शिक्षक स्टाफ एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

