न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
आजादी केवल इतिहास नहीं, वह हर भारतीय के दिल में गर्व और जिम्मेदारी की भावना है - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा।
शिवपुरी - "ना पूछो जमाने से, क्या तुम्हारी कहानी है। हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।"
इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी इकाई द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर
शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल तथा फिजिकल चौराहे पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला न्यायालय अधीक्षक तथा वरिष्ठ समाजसेवी पंडित श्री राजेंद्र कुमार जोशी तथा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी पूर्व सैनिकों तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा शहीदों को दीपदान और पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि कितने ही बलिदानों से आजादी हमने पाई है, कितने ही लोगों ने मजबूत नींव बनाई है, आज समय है एकता और अखंडता के साथ हम मजबूत राष्ट्र बनाएं और तिरंगे की आन बान शान बढ़ाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" यह मात्र नारा न रहे, हर जगह, हर क्षेत्र में हमारा देश गौरवशाली इतिहास की रचना करें, आओ हम संकल्प लेते हैं कि "हम भारतवासी अपने अहंकार से दूर रहकर, सदा तिरंगे की आन बान शान बढ़ाएंगे, देश को महान बनाएंगे। भले ही इस कार्य को करते हुए हमें प्राण न्योछावर क्यों न करना पड़े" सलाम करो इस तिरंगे को, जो हमारी शान है। मान हमेशा ऊंचा रखना, जब तक तन में प्राण है। आजादी केवल इतिहास नहीं, यह हर भारतीय के दिल में, गर्व और जिम्मेदारी की भावना है।
कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, कैप्टन हिमायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और विशाल जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के लिए मर मिटने का समय है। एक रहो, नेक रहो,श्रेष्ठ रहो। जिओ देश के लिए मरो देश के लिए।
कार्यक्रम के अंत में जय हिंद टाइल्स की तरफ से चाय, लड्डू, मिठाई, समोसा, कचोरी का नाश्ता कराया गया। और मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, युवा अध्यक्ष तरुण शर्मा, कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, कैप्टन हिमायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, कैलाश सिंह जादौन, धर्मेंद्र पटवारी, तेजभान सिंह परमार, हरगोविंद ओझा, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र कुमार जोशी, रोहित, वीरेंद्र, मानस, प्रिंस, जीतू, राय साहब , अभिषेक, नीटू, अंकल जी, और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विशाल जोशी ने किया। कैप्टन हिमायतुल्लाह खान ने आभार व्यक्त किया।

