न्यूज़चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक संपन्न संगठन को मजबूत करने और एक जुटता पर हुई चर्चा* *शिक्षा विभाग में चयनित निखिल को किया सम्मानित।
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 1 के वृंदावन धाम कॉलोनी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन व परशुराम कल्याण बोर्ड की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज को संगठित करने आपसी एकजुटता बढ़ाने और सामाजिक हित के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा निखिल शर्मा पुत्र जितेंद्र कुमार शर्मा का शिक्षक विभाग में चयन एवं मध्य प्रदेश में छठवीं रैंक आने पर प्रशस्ति पत्र व परशुराम पट्टिका पहनाकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत आराध्य भगवान परशुराम की तस्वीर पर बैठक के मुख्य अतिथि पंडित आर डी शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित रामप्रकाश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय एवं डॉक्टर गोविंद विरथरे ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित आर डी शर्मा ने कहा कि एक संगठित समाज की आवाज प्रभावशाली होती है उन्होंने बताया कि संगठन के माध्यम से बच्चों की शिक्षा, युवाओं को रोजगार, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किये जा सकते है। शर्मा ने यह भी कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड का संगठन गांव गांव और वार्ड वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के शहर अध्यक्ष पंडित विशंभर दयाल दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज की रीड़ होता है, उन्होंने जोर दिया कि एक मजबूत संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जा सकता है। दीक्षित ने समाज के लोगों से आपसी मत भेद बुलाकर एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने का आवाह्न किया।
इस दौरान पंडित कैलाश नारायण मुद्गल पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदी पंडित बालमुकुंद पुरोहित पंडित सतीश सरैया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। बैठक में पंडित महेंद्र शर्मा पंडित डॉक्टर मुरारी लाल मुद्गल पंडित अनिल कुमार शर्मा पंडित रामसेवक गौड़ सहित कई लोगों ने परशुराम कल्याण बोर्ड की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में प्रमुख रूप से पंडित देवेंद्र कुमार कन्हौआ सुरेश पाराशर बृज किशोर उपाध्याय गजानन शर्मा चंद्रकांत शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा ओम प्रकाश भार्गव शर्मा राधेश्याम शर्मा राजेंद्र पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन पंडित महावीर प्रसाद मुद्गल ने किया जबकि अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

