आज भाजपा कार्यालय शिवपुरी पर हुआ पूर्व सैनिको का सम्मान् सैनिको का देश सेवा मे अमूल्य योगदान....जसवंत जाटव ।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

आज भाजपा कार्यालय शिवपुरी पर हुआ पूर्व सैनिको का सम्मान् सैनिको का देश सेवा मे अमूल्य योगदान....जसवंत जाटव ।

शिवपुरी --देश की सेवा मे अपना अमूल्य योगदान देने बाले हमारे पूर्व सैनिक हमारे देश की शान हैं आज हम ऐसे पूर्व सैनिको का सम्मान कर अपने आप को गौर्वान्वित महसूस कर रहे हैं राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित हमारे वीर सैनिको का त्याग,शौर्य और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं ।

 उक्त उदगार आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय शिवपुरी मे प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हर घर तिंरगा अभियान अंतर्गत पूर्व सैनिको का सम्मान करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने व्यक्त किये ।

श्री जाटव ने पूर्व सैनिको से कहा की हम पार्टी की तरफ से आपको



अवगत कराते हैं कि आपकी समस्याओ के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करेंगे ।

इससे पूर्व जिला महामंत्री के पी परमार ने अपने शब्दों के माध्यम से पूर्व सैनिको का स्वागत किया 

महामंत्री लवलेश जैन चीनू ने पूर्व सैनिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं और हमें आपका सम्मान करते हुए बहुत ही गर्व महसूस हों रहा हैं 

भूतपूर्व   सैनिक सम्मान समारोह मे मुख्य रूप से सुरेश राठौर,अशोक शर्मा,विशाल जोशी, ताजभान सिंह,मनोज दीक्षित,प्रदीप बाजपेई,शिव कुमार शर्मा,रामवीर पाराशर,,सुनील शर्मा,बलवीर धाकड़,,योगेंद्र शर्मा सहित अन्य सैनिको का भाजपा के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा,जिला महामंत्री लवलेश जैन के पी परमार,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,हरिओम राठौर,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार,हरवीर सिंह रघुवंशी,मुन्नालाल कुशवाहा, दिलीप मुदगल मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा,गिर्राज शर्मा,विपुल जैमिनी,निर्दोष गोयल,प्रशांत राठौर एवं रितेश जैन ने शॉल,श्रीफल एवं पुष्पहारो से सभी का सम्मान किया ।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक विशाल जोशी सहित अन्य सैनिको ने भी अपने अनुभव साझा किये और सैनिको की दिनचर्या पर चर्चा की और अपनी कुछ समस्या भी बताई ।

कार्यक्रम के अंत मे पधारे सभी सैनिको का आभार एवं धन्यवाद महामंत्री लवलेश जैन ने व्यक्त किया 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्त्ता गण भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने