न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
विश्व हिंदू परिषद शिवपुरी विभाग की विभाग बैठक स्थानीय मातोश्री होटल में संपन्न हुई।
मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष श्री पप्पू जी वर्मा एवं प्रांत संयोजिका मातृ शक्ति श्रीमती रचना चौहान जी उपस्थित रहे।
बैठक में विगत छह माह में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी छह माह की कार्ययोजना पर गहन चर्चा हुई। आगामी प्रमुख कार्यक्रमों में अखंड भारत संकल्प दिवस, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस को लेकर विस्तृत योजनाएं तैयार की गईं।
कार्य विस्तार एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शिवपुरी विभाग में कुछ दायित्वों में परिवर्तन भी किए गए।
बैठक में विशेष रूप से शिवपुरी विभाग के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यों को गति देने, कार्य विस्तार बढ़ाने तथा हिंदू समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

