शिवपुरी-पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश भवन ।

न्यूज चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

ई-स्कूटर खरीदने पर 40 हजार रुपये तक अनुदान।

शिवपुरी-पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश भवन ।

अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-स्कूटर अनुदान योजना-2024 संचालित की जा रही है। 

योजना के तहत पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान, अधिकतम 40 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

ई-स्कूटर अनुदान योजना-2024 का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना, कम खर्च में यात्रा का साधन उपलब्ध कराना तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।

मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर उसकी लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। 

अनुदान की अधिकतम सीमा 40,000 रुपये निर्धारित है। इस योजना से निर्माण श्रमिकों को आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ-साथ आवागमन का खर्च कम करने में भी मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है, जिससे प्रदूषण कम करने में योगदान मिलेगा।

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील है कि वे ई-स्कूटर अनुदान योजना-2024 के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठाएं। योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी के लिए अपने निकटतम श्रम कार्यालय /सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने