न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी में तेज हुआ बैंक कर्मियों का आंदोलन, पांच डे बैंकिंग की मांग
UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल
9 लाख बैंककर्मी एकजुट, विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
शिवपुरी* । United Forum of Bank Unions (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शिवपुरी में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। UFBU अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय एवं कन्वेनर संजय वर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में 5-Day Banking लागू नहीं किए जाने तथा PLI नीति में कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा करने वाली व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन मैनेजमेंट के विरुद्ध नहीं, बल्कि सरकार द्वारा 5-Day Banking लागू नहीं करने और विभाजनकारी PLI नीति के विरोध में है। बैंकिंग क्षेत्र के लगभग 9 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी इस संघर्ष में एकजुट हैं।
UFBU ने मांगों के समाधान के लिए आगामी चरण में हड़ताल कार्यक्रम घोषित किया है। 11 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
बैंक कर्मचारियों ने आगामी आंदोलन को पूरी ताकत से सफल बनाने तथा बैंकिंग क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र के भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। प्रदर्शन में अविनाश यादव, प्रमोद पाल, वीरेंद्र शर्मा, डीपी शर्मा, लक्ष्मीकांत, अमित कुमार, काजल जरेले, अखिलेश मीणा, अमित, तनय, ऋषभ, प्रशांत, अभिषेक, राहुल, अचला, पूजा, समृद्धि, आकाश, गौरव सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी मौजूद रहे।
