न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
लायन कपिल सहगल बने डिस्ट्रिक्ट 3233 E 1 के रीजन चेयरपर्सन, सम्मान समारोह में गूंजा सेवा का संकल्प
शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक, लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स एवं लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के संयुक्त तत्वावधान में नवनिर्वाचित रीजन चेयरपर्सन लायन कपिल सहगल जी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आगामी सेवा गतिविधियों एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
इसके पश्चात नवनिर्वाचित रीजन चेयरपर्सन लायन कपिल सहगल जी का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान कर अभिनंदन किया गया।
उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लायन गोपेन्द्र जैन जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में लायन पवन जैन, गंगाधर अग्रवाल, गिरीश जैन, पवन शर्मा, घनश्याम सर्राफ, संगीता रंगड़, संजीव ढींगरा, महेश हरयानी, अमन चौधरी सतनवाड़ा, अशोक रंगड़, शिवम अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, पुनीत गोयल, शांतनु जैन, सूरज बंसल, अनुज सर्राफ, मुकेश जैन, रवि पोद्दार, सुनील गोयल, दीपक गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
