न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस के पुलिस कर्मियों द्वारा अपने - अपने निवास पर तिरंगा लगाकर लोगों को प्रोत्साहित किया
मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देशों के तारतम्य में शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को जन जन तक पहुंचाने और देश प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस कर्मियों द्वारा आपने-आपने निवास पर तिरंगा व पोस्टर लगवाए गए एवं लोगों को अभियान से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया।
