2023 में 24 वादों का शपथ-पत्र… अब जनता पूछ रही कितने वादे पूरे हुए नहि हुए।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

2023 में 24 वादों का शपथ-पत्र… अब जनता पूछ रही कितने वादे पूरे हुए नहि हुए।

शिवपुरी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार जैन की ओर से जनता के सामने एक शपथ-पत्र रखा गया था। इस शपथ-पत्र में शहर के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से जुड़े 24 वादे किए गए थे। चुनाव हुआ, जनता ने भरोसा जताया और नेताजी विधायक बन गए। लेकिन अब सवाल यह है कि तीन साल के करीब समय बीतने के बाद उन 24 वादों में से कितने वादे जमीन पर नजर आ रहे हैं? शपथ-पत्र आज भी जनता के पास है और वादे भी याद हैं। अब जरूरत है तो सिर्फ हिसाब की। जनता पूछ रही है—24 में से कितने पूरे हुए?कितने अधूरे हैं?और कितने सिर्फ चुनावी कागज तक सीमित रह गए? क्योंकि चुनाव के समय वादे करना आसान है, लेकिन वादों को पूरा करके दिखाना ही असली राजनीति है।

अब अगला चुनाव आएगा तो नए वादे और नए दावे भी होंगे, लेकिन इस बार जनता का सवाल पहले ही तैयार है—अब गेंद जनता के पाले में है।कमेंट में बताइए—आपके हिसाब से 24 में से कितने वादे पूरे हुए?

यह सवाल किसी पार्टी से नहीं, किए गए वादों के हिसाब से है। शिवपुरी की जनता चाहती है कि आप अपने पद से इस्तीफा दें क्योंकि 24 वे नंबर पर यही लिखा है कि जो जनता चाहेगी वही होगा तो जनता चाहती है कि  आप अपने पद से इस्तीफा दें क्योंकि यह हम लोग नहीं यह आपने खुद तय किया था कि जो जनता निर्णय लेगी वही करूंगा .....

कमेंट में क्या राय है जनता की कृपया कर साझा करें खुलकर क्योंकि अब अगर अपने हाथ के लिए लड़ाई लड़ोगे तभी विकास होगा और अगर गुलाम बनकर बैठे रहोगे तो कुछ नहीं मिलेगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने