शिवपुरी गांधी पार्क में हाईमास्ट पोल बना जानलेवा, करंट की चपेट में आया 13 वर्षीय बालक; साथी ने बल्ले से बचाई जान।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 




समाचार 

शिवपुरी गांधी पार्क में हाईमास्ट पोल बना जानलेवा, करंट की चपेट में आया 13 वर्षीय बालक; साथी ने बल्ले से बचाई जान।

शिवपुरी - शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधी पार्क में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया यहां क्रिकेट खेलने पहुंचे 13 वर्षीय बालक को हाईमास्ट पोल में दौड़ रहे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया करंट लगते ही बालक पोल से चिपक गया स्थिति को भांपते हुए उसके साथ खेल रहे एक अन्य बालक ने बिना देर किए क्रिकेट के बल्ले से उसे पोल से अलग कर दिया इसके बाद बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार हनुमान कॉलोनी निवासी आदित्य धाकड़, पुत्र महेंद्र धाकड़ रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ गांधी पार्क मैदान में क्रिकेट खेलने गया था इसी दौरान गेंद हाईमास्ट पोल के पास चली गई गेंद उठाने के लिए जैसे ही आदित्य पोल के नजदीक पहुंचा, उसे अचानक तेज करंट का झटका लगा और वह पोल से चिपक गया।

आदित्य को करंट की चपेट में आया देखकर उसके साथी ने तत्काल सूझबूझ का परिचय दिया और क्रिकेट के बल्ले की मदद से उसे पोल से अलग कर दिया बाद में आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गांधी पार्क में लगे हाईमास्ट बिजली के पोल में पिछले तीन-चार दिनों से करंट दौड़ रहा था आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बावजूद समय रहते समस्या को दूर नहीं किया गया रविवार को बालक के करंट की चपेट में आने के बाद मामले की गंभीरता सामने आई।

गनीमत रही कि बालक के साथी ने समय रहते उसे पोल से अलग कर दिया, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंचा और हाईमास्ट पोल में आई विद्युत समस्या को दुरुस्त कराया घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर बिजली के खंभों और हाईमास्ट पोल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने