महर्षि महाविद्यालय के पते को लेकर उठे सवाल, रिकॉर्ड में ‘पोहरी रोड’पर है।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

महर्षि महाविद्यालय के पते को लेकर उठे सवाल, रिकॉर्ड में  ‘पोहरी रोड’पर है।

शिवपुरी। जिले में D.El.Ed और B.Ed संस्थानों की मान्यता एवं जमीनी स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

महर्षि महाविद्यालय, शिवपुरी के वास्तविक भौगोलिक पते को लेकर भी स्थिति स्पष्ट किए जाने की जरूरत सामने आई है।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के उपलब्ध रिकॉर्ड में “Maharishi Mahavidyalaya” का पता पोहरी  रोड जिला शिवपुरी मैं दर्ज है 

D.El.Ed का रिकॉर्ड भी दिखाई देता है। �

NCTE

वहीं, एक अन्य ऑनलाइन कॉलेज-डायरेक्टरी में इसी संस्थान का पता “Pohhadi Road, Singh Niwash, Shivpuri” बताया गया है। � 

यही विरोधाभास सबसे बड़ा सवाल खड़ा करता है—आखिर महाविद्यालय का वास्तविक परिसर किस स्थान पर है और जिस पते पर मान्यता दर्ज है, क्या उसी स्थान पर संस्था का संचालन हो रहा है?

https://www.admissiontarget.com/

जांच का विषय सिर्फ पता नहीं, पूरी व्यवस्था

मामला केवल पते के अंतर तक सीमित नहीं रहना चाहिए। संबंधित विभाग को मौके पर जाकर यह सत्यापित करना चाहिए ।

मान्यता में दर्ज भवन, वास्तविक कॉलेज परिसर, कक्षाएं, पुस्तकालय, स्टाफ, विद्यार्थियों की उपस्थिति और अन्य अनिवार्य सुविधाएं रिकॉर्ड के अनुरूप हैं या नहीं। 

दस्तावेजों में एक पता और जमीनी स्तर पर दूसरा स्थान पाया जाता है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए। 

साथ ही D.El.Ed और B.Ed से जुड़े संस्थानों के निरीक्षण एवं मान्यता रिकॉर्ड भी सार्वजनिक किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता बनी रहे।

बड़ा सवाल: *महर्षि महाविद्यालय का आधिकारिक और वास्तविक परिसर आखिर कहां है—बेरचा रोड या पोहरी रोड? प्रशासन और संबंधित शिक्षा विभाग को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने