संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर आयोजित होगा समरसता संकल्प अभियान।

न्यूज् चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर आयोजित होगा समरसता संकल्प अभियान।

कलेक्टर ने बैठक में अभियान के तहत गतिविधियों के आयोजन को लेकर दिए निर्देश।

शिवपुरी-संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा’ का सुव्यवस्थित व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संत रविदास जी के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक कार्यक्रम के साथ तय की गई विभागीय जिम्मेदारियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अभियान की शुरुआत में 18 अगस्त को भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जिले हेतु पावन कलश प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कलश प्राप्त कर उसे पूर्ण सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जिला मुख्यालय तक लाने की समुचित व्यवस्था समय पर करने के निर्देश दिए गए। 20 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा 

इस अभियान में 18 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित होने वाले 'संत संपर्क कार्यक्रम' को लेकर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग एवं स्थानीय निकायों को जिले के प्रमुख संतों, गुरुओं व सामाजिक प्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देने तथा विभिन्न समरसता कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात 20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य कलश वंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग को समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले के निर्धारित मार्गों पर निकलने वाली 'कलश रथ यात्रा' हेतु पुलिस प्रशासन, यातायात, स्वास्थ्य एवं स्थानीय निकायों को यात्रा मार्ग, समय-सारणी, सुरक्षा, पेयजल व चिकित्सकीय सहायता की पूर्व कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जारी किए गए। 

अभियान के मुख्य चरण में 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखण्ड, बल्लन (जालंधर) से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश से गुजरने वाली "श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा" का जिले में आगमन होगा। नोडल विभाग 'अनुसूचित जाति कल्याण विभाग' को अभियान  के तहत अन्य विभागों से समन्वय कर गतिविधियों के सफल आयोजन के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने