थाना सतनवाङा पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक आरसीटी. 183/2020 में फरार स्थाई वारंटी सुमित उर्फ संदीप यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

थाना सतनवाङा पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक आरसीटी. 183/2020 में फरार स्थाई वारंटी सुमित उर्फ संदीप यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा स्थाई वारंटियों की घरकपड हेतु थाना प्रभारी को क्षेत्र में अधिक से अधिक वारंट तामील कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 06.08.2026 को थाना सतनवाड़ा ने माननीय श्रीमती प्रीती परिहार महोदय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक आरसीटी. 183/2020 धारा 420, 419, 120बी भादवि0 में स्थाई वारण्टी दिनांक 21.02.2022 से फरार स्थाई वारण्टी सुमित उर्फ संदीप पुत्र नरेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भाण्डारा जिला रेवाडी हरियाणा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतनवाडा उनि बी. आर. पुरोहित, आर. 1008 रामप्रकाश, आर.565 गजराज सिंह, आर. 521 सौरभ राजावत, आर0 162 राजकुमार का सराहनीय योगदान रहा है।

सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने