विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक के रिक्त पदों के लिए 12 अगस्त को होगी काउंसलिंग।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षक के रिक्त पदों के लिए 12 अगस्त को होगी काउंसलिंग।

शिवपुरी, 8 अगस्त 2026/ राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी अंतर्गत विकासखंड अकादमिक समन्वयक के 13 रिक्त पदों और जन शिक्षकों के 37 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे डाईट परिसर में आयोजित की जाएगी।

जिले के वे समस्त उच्च श्रेणी शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक इस काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक न हो और जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या लंबे समय से अनुपस्थिति की शिकायत न हो। काउंसलिंग में शामिल होने से पहले अपने समस्त दस्तावेज संकुल प्राचार्य से सत्यापित कराना अनिवार्य होगा।

जिन उच्च श्रेणी और माध्यमिक शिक्षकों ने उच्च पद का प्रभार लिया हुआ है वे बीएसी और सीएसी के पद के लिए पात्र नहीं होंगे। काउंसलिंग में पहले उच्च श्रेणी और माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के आधार पर पदपूर्ति की जाएगी। यदि इसके बाद भी कोई पद खाली रहता है तो प्राथमिक से माध्यमिक शिक्षक के पद पर उच्च पद प्रभार लेने वाले शिक्षकों से वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग कर पदपूर्ति की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने