थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा किसान की कुल 10 नग गुम हुई भैंसों को खोजकर पशु स्वामी किसान को सुपुर्द किया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा किसान की कुल 10 नग गुम हुई भैंसों को खोजकर पशु स्वामी किसान को सुपुर्द किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल एवं मसरूका को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश जारी किए हैं।

इस क्रम में श्री आर.डी. प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं श्री सचिन कुमार धुर्वे एसडीओपी  शिवपुरी के मार्ग दर्शन में किसानों व चरवाहों के गुम हुए पशुओ की शीघ्र तलाश करने के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा ग्राम गुरावल के बद्री कुशवाह पुत्र श्री रामजीलाल कुशवाह उम्र 45 साल निवासी ग्राम गुरावल के 10 नग पशु भैंसें (छोटे बडे) के दिनांक 01.08.2026 की रात्रि मे ग्राम गुरावल से गुम हो जाने की सूचना पर तत्काल मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा पशुओ की खोज के प्रयास मे लगातार जंगल सर्चिग की जाती रही। इसी क्रम मे आज दिनांक 08.08.2026 को मुखबिर सूचना पर मय फोर्स के पशुस्वामी किसान को साथ लेकर रवाना होकर गुम पशुओ की तलाश करते हुए गसवानी थानाक्षेत्र मे पंहुचे ,  जहां पर पशुओं की तलाश करते समय दूधवाली पुलिया के पास जंगल मे किसान के सभी 10 नग पशु अच्छी हालात मे चरते हुए मिले जिन्हे सभी हमराह की सहायता से  किसान बद्री कुशवाह पुत्र श्री रामजीलाल कुशवाह उम्र 45 साल निवासी ग्राम गुरावल को सुपुर्द किया गया । अपने सभी पशुओ को पाकर किसान का चेहरा खिल उठा। किसान, उसके परिजनों व ग्रामीणो द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की गई । 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि अरविन्द सिंह चौहान , सउनि महेशदत्त शर्मा, आर0 966 अवधेश शर्मा , आर0 463 संजय सिंह जाट, आर0 274 धर्मेन्द्र शर्मा ,आर0 321 महेन्द्र कुशवाह,आर0 431 सलमान खान ,आर0 598 अर्जुन सिंह जाट प्रआर0 चा0 501 राजेश मिश्रा  की विशेष भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने