*समाचार* *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: खनियाधाना में विशाल जनसंवाद शिविर आयोजित; हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात* *कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में मौके पर ही हुआ जनसमस्याओं का त्वरित समाधान* *विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 12 लाख रुपये से अधिक की राशि व लाभ वितरित* शिवपुरी 07 जुलाई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' 07 अगस्त 2026 से लेकर 08 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत आज शुक्रवार को जनपद पंचायत खनियाधाना प्रांगण में एक भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया। पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना रहा। इसके साथ ही जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को जानना और निराकरण करना है। शिविर के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वयं एक-एक कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। *अधिकारियों को फील्ड में जाकर समस्या समाधान के निर्देश* ​कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर स्वयं फील्ड में जाएँ और धरातल पर पहुँचकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें। इस अभियान के तहत सभी अधिकारी उनके विकासखंड स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण करें। इस अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालय और संस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि उनकी व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके। *पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात* आयोजन स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लाडली लक्ष्मी योजना के तहत जालमपुर की भाव्या यादव, वार्ड 05 की प्रिया रजक, वार्ड 09 की कृष्टि झाँ, वार्ड 07 की तुलसी कुशवाहा एवं वार्ड 01 की वेदिका प्रजापति को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धावस्था एवं कल्याणी पेंशन योजनाओं के तहत नदावन की श्रीमती सरूपी झाँ, बुकरा की श्रीमती कपूरी जाटव, कफार की श्रीमती सखी आदिवासी व बघर्वारा के हरकू लोधी (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन) तथा पनिहारा की श्रीमती सीमा जाटव, कफार की श्रीमती रीना लोधी, झालोनी की श्रीमती दसियाबाई व बघर्वारा के गजराज लोधी (मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन) को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। *शिविर में 6 परिवारों को मिला संबल* शिविर में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 6 मृतक श्रमिकों के परिजनों को कुल 12 लाख रुपये (प्रति परिवार 2 लाख रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसमें लहर्रा की श्रीमती फूलवती लोधी पत्नी स्व. प्रागीलाल लोधी, क्यारा के श्री भागीरथ आदिवासी पति स्व. पार्वती आदिवासी, मानपुर के श्री केशवसिंह लोधी पति स्व. रेखा लोधी, गणेशखेड़ा की श्रीमती अजवा परिहार पत्नी स्व. भागचंद वर्मा, ओढ़ी की श्रीमती प्रेम आदिवासी पत्नी स्व. तोफान आदिवासी एवं हसर्रा की श्रीमती रामदेवी अहिरवार पत्नी स्व. ब्रजभान अहिरवार को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। *मंदिर बाउंड्रीवॉल विवाद का मौके पर हुआ समाधान* आज का शिविर खनियाधाना जनपद प्रांगण में लगाया गया। जब कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा शिविर में पहुंचे, तब कई कई नागरिक उनके पास आए और आवेदन दिया। ​ स्थानीय नागरिकों ने मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल निर्माण से जुड़े विवाद की समस्या कलेक्टर श्री वर्मा के समक्ष रखी। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दोनों पक्षों से सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा की और विवाद का मौके पर ही सफलतापूर्वक समाधान कराया। इस दौरान पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों पक्षों से चर्चा के बाद एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए। उन्होंने बाउंड्री वॉल की भूमि विवाद को लेकर कहा कि मौके पर राजस्व की टीम द्वारा जांच कर ली जाए। दोनों पक्ष आपकी सहमति से बाउंड्री वॉल और रास्ते के लिए जगह चिन्हित कर लें ताकि आगे किसी प्रकार का विवाद ना हो मंदिर परिसर के आसपास साफ सफाई के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं। *कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति* ​इस अवसर पर पिछोर क्षेत्र के विधायक श्री प्रीतम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्री संजय शर्मा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक 44/2026 ---00---

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: खनियाधाना में विशाल जनसंवाद शिविर आयोजित; हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में मौके पर ही हुआ जनसमस्याओं का त्वरित समाधान।

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 12 लाख रुपये से अधिक की राशि व लाभ वितरित।

शिवपुरी 07 जुलाई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' 07 अगस्त 2026 से लेकर 08 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत आज शुक्रवार को जनपद पंचायत खनियाधाना प्रांगण में एक भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया।

पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना रहा। इसके साथ ही जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को जानना और निराकरण करना है।

शिविर के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वयं एक-एक कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

अधिकारियों को फील्ड में जाकर समस्या समाधान के निर्देश।

​कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर स्वयं फील्ड में जाएँ और धरातल पर पहुँचकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें। इस अभियान के तहत सभी अधिकारी उनके विकासखंड स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण करें। इस अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालय और संस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि उनकी व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके।

पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात।

आयोजन स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लाडली लक्ष्मी योजना के तहत जालमपुर की भाव्या यादव, वार्ड 05 की प्रिया रजक, वार्ड 09 की कृष्टि झाँ, वार्ड 07 की तुलसी कुशवाहा एवं वार्ड 01 की वेदिका प्रजापति को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

वहीं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धावस्था एवं कल्याणी पेंशन योजनाओं के तहत नदावन की श्रीमती सरूपी झाँ, बुकरा की श्रीमती कपूरी जाटव, कफार की श्रीमती सखी आदिवासी व बघर्वारा के हरकू लोधी (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन) तथा पनिहारा की श्रीमती सीमा जाटव, कफार की श्रीमती रीना लोधी, झालोनी की श्रीमती दसियाबाई व बघर्वारा के गजराज लोधी (मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन) को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।

शिविर में 6 परिवारों को मिला संबल।

शिविर में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 6 मृतक श्रमिकों के परिजनों को कुल 12 लाख रुपये (प्रति परिवार 2 लाख रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसमें लहर्रा की श्रीमती फूलवती लोधी पत्नी स्व. प्रागीलाल लोधी, क्यारा के श्री भागीरथ आदिवासी पति स्व. पार्वती आदिवासी, मानपुर के श्री केशवसिंह लोधी पति स्व. रेखा लोधी, गणेशखेड़ा की श्रीमती अजवा परिहार पत्नी स्व. भागचंद वर्मा, ओढ़ी की श्रीमती प्रेम आदिवासी पत्नी स्व. तोफान आदिवासी एवं हसर्रा की श्रीमती रामदेवी अहिरवार पत्नी स्व. ब्रजभान अहिरवार को स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

मंदिर बाउंड्रीवॉल विवाद का मौके पर हुआ समाधान*आज का शिविर खनियाधाना जनपद प्रांगण में लगाया गया। जब कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा शिविर में पहुंचे, तब कई कई नागरिक उनके पास आए और आवेदन दिया।

​स्थानीय नागरिकों ने मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल निर्माण से जुड़े विवाद की समस्या कलेक्टर श्री वर्मा के समक्ष रखी। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दोनों पक्षों से सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा की और विवाद का मौके पर ही सफलतापूर्वक समाधान कराया। इस दौरान पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों पक्षों से चर्चा के बाद एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए। उन्होंने बाउंड्री वॉल की भूमि विवाद को लेकर कहा कि मौके पर राजस्व की टीम द्वारा जांच कर ली जाए। दोनों पक्ष आपकी सहमति से बाउंड्री वॉल और रास्ते के लिए जगह चिन्हित कर लें ताकि आगे किसी प्रकार का विवाद ना हो मंदिर परिसर के आसपास साफ सफाई के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति।

​इस अवसर पर पिछोर क्षेत्र के विधायक श्री प्रीतम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्री संजय शर्मा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने