न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना अमोला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भटक कर घूम रहे दो नाबालिग बालकों को सुरक्षित किया गया एवं उनके परिजनों का पता कर सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन में जिले में गुम/अपह्रत नाबालिग बालक बलिकायों की दास्तयाबी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी जी के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07.08.2026 को थाना प्रभारी अमोला उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर एवं थाना अमोला की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में घूम/भटक गये दो नाबालिग बालक शिवा विश्वकर्मा पुत्र परमाल विश्वकर्मा उम्र 7 साल, राज विश्वकर्मा पुत्र परमाल विश्वकर्मा उम्र 5 साल नि.गण रन्नोद थाना रन्नोद जिला शिवपुरी को सुरक्षित कर उनके परिजन का पता किया गया एवं उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज
