न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की मुलाकात ।
शिवपुरी - इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी नै जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष ने पुष्पाहर पहनाकर उज्जवल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महिला विंग की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता पवार ने हाथी खाना स्थित अपने घर के सामने सड़क को ठीक कराने की मांग की। घर के सामने गढ्ढों में पानी भरा हुआ है। पार्षद और नगर पालिका में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ। सीएमओ साहब ने समस्याओं को नोट किया और तुरंत हल करने का आश्वासन दिया।
कोऑर्डिनेटर बृजेश राठौर ने स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए आग्रह किया। सभी पूर्व सैनिकों ने अपने वार्ड मोहल्ले की परेशानियों को सीएमओ साहब को बताया।
सीएमओ साहब ने शिकायतों को नोट किया। शीघ्र ही समाधान करने की बात कही।
शहर में कई सालों से पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ। सीएमओ साहब ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता पवार, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर के साथ-साथ कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
