न्यूज चाचा का धमाका
जय हिंद जय भारत ❤
आदित्य मनु शर्मा की कलम ✍️
मेरा देश बदल रहा है... शिवपुरी आगे बढ़ रहा है!
पोलो ग्राउंड की यह तस्वीर ज़रा गौर से देखिए। जो आपको दिखाई दे रहा है, वह डस्टबिन नहीं, बल्कि एक वॉच टावर है। जी हाँ, वही वॉच टावर जो कुछ दिन पहले तक पूरी शान से सीधा खड़ा था और निगरानी के काम आता था।
लेकिन लगता है शिवपुरी में विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है। अब वॉच टावर की ड्यूटी बदल गई है। निगरानी छोड़िए, अब यह कचरा संभालने का काम कर रहा है!
हाल ही में हुए बड़े कार्यक्रम के बाद वीआईपी और अधिकारियों के भोजन का बचा हुआ कचरा इसी वॉच टावर के अंदर भर दिया गया। सवाल यह है कि क्या नगर पालिका को वॉच टावर और डस्टबिन में फर्क नहीं पता, या फिर व्यवस्था ने ही दोनों को एक मान लिया है?
कहीं तूफान आया था, बवंडर आया था, या फिर लापरवाही का ऐसा झोंका चला कि पूरा वॉच टावर ही उल्टा कर दिया गया? अगर यह सुरक्षा के लिए लगाया गया था, तो आज इसकी यह हालत आखिर किसकी जिम्मेदारी है?
शिवपुरी में अब सब कुछ संभव है।
यहाँ वॉच टावर डस्टबिन बन सकता है, व्यवस्था तमाशा बन सकती है और जिम्मेदार लोग मूकदर्शक बने रह सकते हैं।
व्यंग्य अपनी जगह है, लेकिन सवाल गंभीर है—आखिर सार्वजनिक संपत्ति की यह दुर्दशा कब तक होती रहेगी 🙏🙏
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Yashodhara Raje Scindia Collector Shivpuri BJP Madhya Pradesh Jasmant Jatav Shyam Tailor Jitu Patwari Umang Singhar Jaivardhan Singh Narendra Singh Tomar Shivraj Singh Chouhan Uday Pratap Singh VD Sharma Kamleshwar Patel Arun Yadav
