न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी को 6 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया एवं शराब को जप्त कर आरोपी से जेल भेजा।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मा
र्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 15.07.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति फारेस्ट नाका के पास शिवपुरी मे शराब विक्रय करने की नियत से खडा है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फारेस्ट नाका तरफ रवाना किया तो एक व्यक्ति रोड किनारे झाडियों के पास दो सफेद प्लास्टिक के कट्टे लिये बैठा मिला जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शाहिद पुत्र अकरम खंन उम्र 23 साल नि0 कोलारस हाल लुधावली थाना देहात जिला शिवपुरी का होना बताया पास में रखे सफेद प्लास्टिक के कट्टो को खोलकर चैक किया तो उसमें गत्ता की 06 पेटी प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कुल 300 क्वार्टर कीमती 27000 रुपये के रखे पाये गये जिन्हे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये था आरोपी से पूछताछ करने पर अपने पास कोई वैध लायसेन्स नही होना बताया आरोपी से मौके पर शराब जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 529/26 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि ० सुमित शर्मा, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. 570 विनय कुमार, आर. 285 राहुल कुमार की विशेष भूमिका रही।
