नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा हैप्पी डेज स्कूल में पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गयी एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, अपने परिजनों व पास मे रहने वाले लोगों को नशे से दूर रहने के लिये जागरुक करने के लिये बताया गया।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा हैप्पी डेज स्कूल में पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गयी एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, अपने परिजनों व पास मे रहने वाले लोगों को नशे से दूर रहने के लिये जागरुक करने के लिये बताया गया।

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' विशेष जनजागरूकता अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अभियान “नशे से दूरी है जरुरी 2.0” के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर नशे के प्रति जागरुक करने एवं थाना क्षेत्र मे शेल्फी पाइंट बनाकर, स्लोगन लिखकर, नाटकों का आयोजन करके एवं जन संबाद कर लोगों को नशे के प्रति जागरुक करने के लिये समस्त पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। 

आज दिनांक 16.07.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिला शिवपुरी के हैप्पी डेज स्कूल पहुंचकर नशे से दूरी है जरुरी 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों के वारे मे बताते हुये नशे से व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावों के बारे मे जानकारी दी गई एवं बताया गया कि नशा परिवार, समाज एवं कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। 

कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी पुलिस द्वारा नशे के प्रति जागरुकता लाने के लिये हैप्पी डेज स्कूल मे सेल्फी पाइंट बनाया गया जहां पर सभी ने सेल्फी ली, इस अवसर पर हैप्पी डेज स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के दुष्प्रभावों को बताने एवं लोगों को जागरुक करने के लिये मंच पर नाटक के माध्यम से प्रदर्शन किया जिसमे लोगों को नशे से दूरी बनाने के लिये प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने