न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत एसडीओपी पिछोर एवं थाना पिछोर पुलिस द्वारा लिटिल ऐंजल स्कूल पिछोर मे नशे के प्रति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के
निर्देशानुसार जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश मे चलाये जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन मे आज दिनांक 16.07.26 को एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा एवं थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक नीतू सिंह द्वारा लिटिल ऐंजल स्कूल मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे स्कूल के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे जिन्हे नशा से होने वाले दुष्परिणो के बारे मे अवगत कराया गया एवं स्वंय व अपने परिवार मे किसी भी व्यक्ति को नशा न करने की शपथ दिलाई गयी।
