अब शिवपुरी में भी बनेगा अति आधुनिक भाजपा कार्यालय आज भाजपा कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री कार्य संपन्न ।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

अब शिवपुरी में भी बनेगा अति आधुनिक भाजपा कार्यालय आज भाजपा कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री कार्य संपन्न ।

शिवपुरी --शिवपुरी जिले के सभी देवतुल्य  भाजपा कार्यकर्त्तायों एवं पदाधिकारियों के लिए बहुत ही जल्द अति आधुनिक सुविधायो से युक्त कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री का कार्य आज संपन्न हुआ 

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। नवीन जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शिवपुरी के समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का ऐतिहासिक दिन है।

भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी के नवीन जिला कार्यालय हेतु आवंटित भूमि की रजिस्ट्री माननीय प्रदेश कोषाध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश जैन जी जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री जसमंत जाटव जी ने कराई ।भाजपा का यह नवीन कार्यालय थीम रोड़ बालाजी धाम के सामने बनने जा रहा हैं 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,प्रदेश के भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,महामंत्री लवलेश जैन,उपाध्यक्ष हेमंत ओझा सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे 

भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद!

वंदे मातरम्! 🚩

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने