न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
ब्राह्मण समाज का संभाग स्तरीय परिचय सम्मेलन 6 सितंबर को शिवपुरी में होगा आयोजित।
कार्यकारिणी गठित, एस एन उपाध्याय बने मुख्य संयोजक व महावीर मुदगल बने संयोजक
शिवपुरी--- ब्राह्मण समाज के अविवाहित युवक- युवतियों का संभाग स्तरीय परिचय सम्मेलन 6 सितंबर को तुलसी आश्रम परशुराम सभागार शिवपुरी में आयोजित होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां समिति द्वारा प्रारंभ कर दी गई हैं।गत दिवस जिला कार्यालय तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से एस एन उपाध्याय को मुख्य संयोजक व महावीर मुदगल को संयोजक बनाने के साथ कार्यकारिणी समिति गठित हुई।
आयोजन समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज एवं संरक्षक प्रकाश नारायण शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम के दौरान विवाह योग्य विवरण की स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के ऐसे युवक- युवतियां जो विवाह योग्य है उनके निःशुल्क पंजीयन सतत रूप से जारी है। पंजीयन फॉर्म , महावीर मुदगल माधव विहार कॉलोनी, श्रीनिवास उपाध्याय एकता हाई स्कूल बाबू क्वार्टर रोड, हरगोविंद शर्मा नरेंद्र नगर, कैलाश नारायण भार्गव सिटी सेंटर, वरिष्ठ समाज सेवी राकेश विरथरे टीवी टावर रोड एवं राम प्रकाश शर्मा कमलागंज , कुंज बिहारी पाराशर प्रियदर्शनी कॉलोनी,से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन समिति में मुख्य रूप से पंडित ओम प्रकाश समाधिया कैलाश नारायण मुद्गल एनपी अवस्थी नलिन अवस्थी डॉक्टर सी पी उपाध्याय सुरेश पाराशर पवन अवस्थी राजकुमार सरैया देवेंद्र मड़वास आदि ने समाज बंधुओ से अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक युवतियों के पंजीयन करने का अनुरोध किया है।
